देश
‘LPG सप्लाई चिंता का विषय’, सरकार ने माना; लेकिन किल्लत की खबरों से किया इनकार
पश्चिम एशिया में तनाव और हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने की खबरों के बीच एलपीजी को लेकर चिंता बढ़ी है, लेकिन सरकार ने कहा है कि देश में गैस की सप्लाई सामान्य है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार पैनिक बुकिंग से मांग बढ़ी है. फिर भी घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित रूप से एलपीजी मिलती रहेगी.
कोलकाता से पीएम मोदी का बड़ा हमला, 'बंगाल से खत्म होगा जंगलराज'
कोलकाता में जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में बदलाव तय है और जल्द ही कानून का राज स्थापित होगा.
LPG के लिए हाहाकार, देशभर में जमाखोरी रुकी नहीं, सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, हजारों सिलेंडर बरामद
देशभर में गैस सिलेंडर की जमाखोरी का खेल जारी है. एक तरफ आम लोग घंटों कतारों में परेशान, दूसरी तरफ जमाखोर चुपके से हजारों सिलेंडर छिपाकर मजे ले रहे हैं. लेकिन अब सरकार ने कमर कस ली है और छापेमारी में हजारों सिलेंडर बरामद हो चुके हैं.
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत का बड़ा फैसला, फंसे विदेशियों को वीजा एक्सटेंशन और जुर्माने से राहत
मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण भारत में फंसे विदेशी नागरिकों को राहत देते हुए सरकार ने वीजा और ई-वीजा की अवधि एक महीने के लिए मुफ्त बढ़ाने तथा ओवरस्टे पर लगने वाले जुर्माने को माफ करने की घोषणा की है.
'भारत मित्र है, होर्मुज से जहाज सुरक्षित...' युद्ध के बीच ईरान के राजदूत ने दी बड़ी खुशखबरी, क्या अब तेल संकट होगा खत्म?
ईरान और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच ईरान भारत के साथ दोस्ती की नई मिसाल दिया है. ईरान के भारत में राजदूत मोहम्मद फथली ने स्पष्ट संकेत दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा.
मेंस्ट्रुअल लीव पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, जस्टिस सूर्यकांत बोले- 'महिलाओं को नौकरी देने से कतराएंगे लोग'
औरतों के लिए अनिवार्य मासिक धर्म अवकाश से जुड़ी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. अदालत ने कहा की अगर इस तरह का कानून बनाया गया तो लोग औरतों को काम पर नहीं रखेंगे और ये उनके रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा.